मेधावी कौस्तुभ ने क्षेत्र व परिवार का बढ़ाया मान,मिल रही बधाई


गोण्डा। जिले के कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम पचमढ़ी निवासी छात्र कौस्तुभ मिश्रा ने आईएससी बोर्ड दिल्ली इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र के साथ अपने माता-पिता व गुरुजनों का मान बढ़ाया है। विकासखंड कर्नलगंज के ग्राम पंचायत पचमढ़ी निवासी कौस्तुभ मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा सिटी मांटेसरी स्कूल अलीगंज लखनऊ का छात्र है। उन्होंने आईएससी बोर्ड दिल्ली इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूर्णांक 400 में 390 अंक हासिल किया है।

 कौस्तुभ मिश्रा के माता पूनम मिश्रा, बाबा कृष्णपाल मिश्रा, पिता अनिल मिश्रा, विदिशा मिश्रा, अतुल मिश्रा, डॉक्टर सर्वेश शुक्ला, माया शुक्ला, पल्लवी, वर्षा शुक्ला, विनोद शुक्ला, शुक्ला, वासुदेव मिश्रा, अरुण मिश्रा, विष्णु देव मिश्रा, कृष्ण देव मिश्रा, देव कुमार मिश्रा, मनीष मिश्रा, सूबेदार मिश्रा आदि तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.