वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अवधेश सिंह का निधन,जिले में शोक


अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोगो ने पहुंचकर नम आंखों से उन्हें दी अंतिम विदाई।

कर्नलगंज,गोण्डा। संघर्ष के प्रतीक सबके साथ चट्टान की तरह खड़े रहने वाले और सिद्धांतो के अडिग रहे वरिष्ठ नेता, समाजसेवी अवधेश सिंह उम्र करीब 70 वर्ष का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पद चिन्हों पर चलने वाले कर्मठता व अदम्य साहस के धनी अवधेश सिंह ने जीवन में कभी हार नहीं मानी। तमाम अभावों में रहते हुए भी उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। एक दौर था जब देश में जनता दल की सरकारें थीं। बीपी सिंह, चंद्रशेखर, इन्द्र कुमार गुजराल और एच.डी. देवगौड़ा देश के प्रधानमंत्री थे। उस दौर में अवधेश सिंह बुलंदियों पर थे फिर भी उन्होंने अपने को लूट-खसोट और भ्रष्टाचार से पूर्णतया दूर रखा। अवधेश सिंह ने आजीवन संघर्ष का रास्ता चुना,अभावों की पराकाष्ठा झेली लेकिन कभी किसी के दबाव में नहीं आए और न ही कभी सिद्धांतो से समझौता किया। उनका पूरा जीवन संघर्ष और आंदोलनों से जुड़ा रहा और वह बड़े बड़े आंदोलनों के हिस्सा रहे। 

अवधेश सिंह नाम ही आंदोलन का परिचय था। जनहित के मुद्दों पर जब कहीं आंदोलन की जरूरत पड़ी तो वह सबसे आगे रहते थे,उनके बगैर आंदोलन अधूरा माना जाता था। बहुत ही मजबूत व्यक्तित्व के धनी अवधेश सिंह की विगत 14 अप्रैल को अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें कर्नलगंज के एक निजी चिकित्सालय लाया गया जहां 5 दिनों तक इलाज के बाद उन्हें लोहिया संस्थान लखनऊ ले जाया गया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस लेकर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अवधेश सिंह के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार शाम को करीब चार बजे चचरी में किया गया,जिसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा।

सतत संघर्ष पत्रिका के संपादक, अनुभूति सांस्कृतिक सामाजिक व साहित्यिक संस्था के संस्थापक राजनीतिक पुरोधा सामाजिक हितों के अग्रणी योद्धा अवधेश सिंह के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में पहुंचकर लोगों ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र कुमार सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव उग्रसेन सिंह , डा० ए.के. सिंह, पंकज सिंह लखनऊ, पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद "अच्छन", प्रमोद मिश्रा, जयचंद्र सिंह, त्रिलोकी नाथ तिवारी, राम आशीष गोस्वामी, वसीम अहमद, फहीम अहमद पप्पू, राजकिशोर शुक्ला, कमलेश त्रिपाठी, अवधेश गोस्वामी, पप्पू गोस्वामी, ओमप्रकाश अवस्थी, योगेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अजय सिंह, प्राग सिंह,गणेश पाण्डेय,विष्णु वर्मा,हर्षित सिंह सूर्यवंशी, योगेंद्र सिंह योगी, इफ्तिखार अंसारी, शिवम सिंह, विवेक सिंह, बृजेश सिंह,सुनील सिंह, मनोज कुमार सिंह "बब्लू सिंह", अंग्रेज गुप्ता (पत्रकार) सहित भारी संख्या में लोगो ने पहुंचकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.