जबरन खाते की भूमि पर हो रहा निर्माण, जिम्मेदार मौन


पीड़ित महिला ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर न्यायोचित कार्यवाही की लगाई गुहार।

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के थाना परसपुर अन्तर्गत एक व्यक्ति की खाते की भूमि पर कब्जा करके जबरन पक्का निर्माण कराने का प्रकरण सामने आया है। पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्यायोचित कार्यवाही की मांग की है।

मामला थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम मोहम्मदपुर आँटा से जुड़ा है। यहां की निवासिनी सीता पत्नी मुंशीलाल ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसके खाते की भूमि में गांव के ही कुछ लोग बलपूर्वक पक्का निर्माण कर रहे हैं। मना करने पर आमादा फ़ौजदारी हो रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने थाने पर तहरीर दिया मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। यदि निर्माण करने से रोंका नहीं गया तो उसकी अपूर्णीय क्षति होंगी। 

इस संबंध में उपजिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि थानाध्यक्ष परसपुर को शांतिपूर्ण समाधान कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष परसपुर से वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका सीयूजी नंबर बंद बता रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.