आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता एवं वालीबाल प्रतियोगिता के आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न


कुशीनगर:-  राजा इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता 11 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में इस वर्ष देश की नामचीन फुटबाल क्लबों की टीमें भाग लेने वाली है। इसी के साथ राजा खगेंद्र प्रताप शाही महिला वालीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। तमकुही राज स्टेट परिसर में राजा महेश्वर प्रताप शाही की अध्यक्षता में राजा इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर आयोजन कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सरंक्षक महेश्वर प्रताप शाही ने कहा कि विगत दो वर्षो मे कोरोना काल को देखते हुए इस प्रतियोगिता को संक्षिप्त रूप में आयोजन करना पड़ा था। लेकिन इस वर्ष इसे बृहद रूप से आयोजित किया जाएगा।

 सह आयोजक कुंवर रोहित प्रताप शाही ने कहा कि इस वर्ष राजा खगेंद्र प्रताप शाही के जयंती के अवसर पर 8 जनवरी को राज दरबार परिसर में महिला वालीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न स्पोर्ट्स कालेजों की महिला टीम भाग ले रही है। आयोजन कमेटी एवं डीएफए कुशीनगर के सचिव भीम गुप्ता ने बताया कि राजा इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता 11 जनवरी से 15 जनवरी 2023 को संपन्न होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जम्मू काश्मीर, दिल्ली, युपी बंगाल, पंजाब आदि जगहों की टीमों ने अपनी रजामंदी दी हैं। अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार पारसनाथ पांडेय, अंजनी सिंह पटेल, संजय मद्धेशिया, उमाशंकर गुप्ता आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.