सपा नेता विनोद कुमार लोधी पहुंचे डिंपल यादव के प्रचार में मैनपुरी

अयोध्या:- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार लोधी ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के प्रथम दिन सघन जनसंपर्क कर ऐतिहासिक मतों से विजई बनाने की लोगों से अपील किया और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव जी के चुनाव प्रचार हेतु मैनपुरी नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डो सराव ग्यान, रामलीला मैदान,नगला रते, रघुराज पुरी,कृष्णा नगर, लोहाई, नगरिया आदि वार्ड सहित विधानसभा किशनी के विभिन्न गांव रढेह, चतुरी पुरा, लोधीपुर बुदौली, सौनासी, कुदरा, बघुनी, दीवान पुर, धरौस, साहनी, जातपुरा, नीमखेड़ा, कुर्रा, शौज, नगला बने ,नगला मंगद, हरि सिंह पुर, हवेली, पृथ्वीपुर, कृष्णा नगर, गोकुलपुर, जरिया के अलावा अन्य गांव में जाकर जनसंपर्क किया और ज्यादा से ज्यादा मतदान कर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की पुरजोर अपील किया।

सपा नेता श्री लोधी के साथ में रामेश्वर प्रसाद यादव एडवोकेट,डॉक्टर विक्रम पाल सिंह यादव,विवेक कुमार लोधी,सुखराम सिंह यादव,मोहम्मद जफर आदि लोग मौजूद रहे।उन्होंने बताया कि 28 नवंबर 2022 को सुबह से मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा जसवंत नगर के गांव में जनसंपर्क किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.