प्रधान और बीडीसी पद के लिए वोटिंग शुरू

 


प्रधान और बीडीसी पद के लिए वोटिंग शुरू, प्रधान की मौत के बाद दोनों सीट रिक्त थी, पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उन्नाव। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत उपचुनाव को लेकर गुरुवार सुबह ही मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई है। गुरुवार को दो प्रधान व दो बीडीसी पदों के लिए वोट की चोट की जाएगी। मतदान के लिए 20 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। बीते दिन बुधवार को सिकंदरपुर सरोसी व बीघापुर ब्लाक से पोलिंग बूथों के लिए पार्टियों को रवाना किया गया था। मतदान की प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है जो कि शाम पांच बजे तक चलेगी। सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत पूरा निस्पंसारी के प्रधान रहे पुत्तीलाल की दिसंबर 2021 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके अलावा बीघापुर के करमी प्रधान रहे विनय की ब्रेन हेमरेज से अप्रैल 2022 में निधन हो गया था। प्रधान की मौत के बाद दोनों सीटों रिक्त चल रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की दो रिक्त सीटें हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.