उन्नाव सपा का अनाज पर जीएसटी के खिलाफ किया सत्याग्रह

उन्नाव। भाजपा सरकार द्वारा नॉन ब्रांडेड अनाज व खाद्य सामग्री समेत आटे, दाल, दही, मैदा, पनीर आदि पर जीएसटी लगाने को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा की धोखेबाजी व तानाशाही सरकार बताते हुए आज समाजवादी व्यापार सभा और उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने विरोध सत्याग्रह कर इसको वापस लेने की मांग रखी। 

उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष युवा शुभ गुप्ता के नेतृत्व में उन्नाव के किराना व्यापारियों ने सब्जी मंडी उन्नाव के बाहर सत्याग्रह किया। अनाज पर जीएसटी वापस लो के नारे लगाए। सपा नेता और प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा खाद्य व अनाज पर जीएसटी लगाना देश के साथ एक क्रूर मजाक है। हर कोई इससे नाराज है। आजादी के बाद पहली बार इन आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स लगा कर भाजपा ने अपनी संवेदनहीनता व तानशाही का परिचय दिया है। 

पीएम ने आज से दो वर्ष पहले भाषण देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने गेहूं, चावल, दही पर जीएसटी नहीं लगाया। उन्हीं मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में अनाज, गेहूं, चावल, दही, इलाज, एलईडी, सफर पर जीएसटी लगाकर या बढ़ाकर देश का मजाक उड़ाने का काम किया है। इससे छोटे व्यापारी, किसान, नौकरीपेशा, सब परेशान हो जाएंगे। पीएम ने आज से दो वर्ष पहले भाषण देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने गेहूं, चावल, दही पर जीएसटी नहीं लगाया। उन्हीं मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में अनाज, गेहूं, चावल, दही, इलाज, एलईडी, सफर पर जीएसटी लगाकर या बढ़ाकर देश का मजाक उड़ाने का काम किया है। इससे छोटे व्यापारी, किसान, नौकरीपेशा, सब परेशान हो जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.