उन्नाव में हर घर तिरंगा अभियान की सीडीओ ने जानी प्रगति, 5 अगस्त तक काम पूरा करने के दिए निर्देश


उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव में उन्नाव जनपद बड़ी सौगात मिलने वाली है। हर घर तिरंगा अभियान और 16 ब्लॉकों में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाना है, जिसको लेकर तेजी से कार्य सभी ब्लॉकों में चल रहा है। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने पुरवा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने हर घर तिरंगा अभियान, और ब्लॉक में 100 फ़ीट तिरंगा अभियान की प्रगति देखी। वहीं कुछ शिकायतों को मौके पर देखने भी गए। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर सभी 16 ब्लॉकों में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की पहल की है। जिसके लिए कई ब्लॉकों में भूमि पूजन किया जा चुका है। 

सीडीओ ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया है कि 5 अगस्त तक सभी ब्लॉकों में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लग जाए। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि पुरवा विकासखंड में हर घर में तिरंगा अभियान की प्रगति जानने को फील्ड पर उतरे और प्रगति जानने के लिए औचक निरीक्षण किया है, जो अभी तक प्रगति है वह संतोषजनक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.