हाईवे के किनारे सड़क के नीचे ढलान पर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव


कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गोण्डा लखनऊ हाईवे के किनारे स्थित कटरा घाट पुल के समीप सड़क के नीचे ढलान पर शनिवार को एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा गया। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने छानबीन कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना गोंडा लखनऊ राजमार्ग स्थित कटरा घाट पुल के निकट की है। यहां शनिवार को पुल की ढलान पर सड़क के किनारे एक करीब तीस वर्षीय महिला का शव सड़क के नीचे ढलान पर संदिग्ध अवस्था मे पड़ा दिखाई दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचित करके जांच पड़ताल कर रही है। महिला का जिस अवस्था मे शव पड़ा है उसे देखकर लोग हत्या करके शव नीचे फेंकने की आशंका व्यक्त कर रहे है। वहीं कुछ लोग किसी वाहन से शव को सड़क की ढलान पर गिरने की बात बता रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.