हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने किया मैजापुर गौ आश्रय केंद्र का निरीक्षण

कर्नलगंज/हलधरमऊ गोण्डा। विकास खण्ड हलधरमऊ अन्तर्गत मैजापुर गौ आश्रय केंद्र का शनिवार को हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। 

सर्वप्रथम हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने अपने यशस्वी जिलाध्यक्ष शारदाकान्त पांडेय के वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गौ माता को पकवान खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात गौ आश्रय केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक हलधरमऊ अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारी हलधरमऊ डॉक्टर कमलेश कबीर, डॉक्टर विनोद पाण्डेय, प्रधान मैजापुर अश्विनी तिवारी, रोजगार सेवक प्रवेश शुक्ला, राजू तिवारी, संजय राठौर, राहुल अवस्थी सहित अनेकों हियुवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.