3 मई को बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था



कानपुर:- ईद-उल-फितर पर्व को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। 

यह रहेगी ट्रैफिक की व्यवस्था

1-रामबाग से बजरिया की तरफ कोई भी दो पहिया/चार पहिया वाहन नही जाएगें।ऐसे वाहन रामबाग से बांये मुड कर ब्रह्म नगर चौराहा से अपने गन्तब्य को जा सकेगें।

2-फूलमती तिराहा से कोई भी वाहन बजरिया नही जायेगें।फूलमती तिराहा से बाये मुडकर लकड मंडी होते हुए अपने गंतब्य को जा सकेगें।

3-बजरिया ढाल से ईदगाह की तरफ कोई भी वाहन नही जायेगे।

4-कर्नलगंज से बजरिया की तरफ कोई भी दो पहिया/चार पहिया वाहन नही जाएगें। ऐसे वाहन शनिदेव मंदिर होते हुए छः बंगलिया से अपने गंतब्य को जा सकेगें।

5-मकराबर्टगंज ढाल से ईदगाह की तरफ कोई भी दो पहिया/चार पहिया वाहन नही जायेगे ऐसे वाहन छः बगलिया आभा नर्सिगं होम से वीआईपी रोड होकर अपने गन्तब्य को जायेगे।

6-ब्रह्म नगर से ईदगाह की तरफ कोई भी दो पहिया/चार पहिया वाहन नही जाएगें।ऐसे वाहन अशोक नगर यतीम खाना होकर अपने गन्तब्य को जा सकेगें।

7- बेनाझाबर तिराहा से कोई भी वाहन ईदगाह चौराहा की तरफ नही जा सकेगें।ऐसे वाहन बेनाझाबर तिराहा से छः बंगलिया रोड की ओर से अपने गंतब्य की ओर की ओर जा सकेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.