घर लौट रहे भांजे को घेरकर मामा ने भांजे का फोड़ा सिर

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बिन्दा नगर चौकी में रहने वाला एक युवक देर रात अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसके मामा ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर पुरानी बातों को लेकर जमकर पिटाई कर दी। ईंट पत्थरों से उसका सिर फोड़ दिया। 

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके से सभी दबंग फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बिन्दा नगर चौकी क्षेत्र के कंचन नगर भी मोहल्ले में रहने वाला छोटू सविता देर रात अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सकरी पुलिया के आगे गली में उसके रिश्तेदारी में लगने वाले मामा संजय मिस्त्री, मिथुन सिंह समेत अन्य लोगों ने पुरानी बातों को लेकर उसको रोका और विवाद करने लगे।

 इस बात का छोटू ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। पास में पड़े ईंट पत्थरों से उसका सिर फोड़ दिया। चीखता चिल्लाता छोटू को देख मोहल्ले के लोग निकले मौके से हमलावर भाग गए। घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। घायल छोटू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटू के परिजनों ने गंगाघाट कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर दी है। 

पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। घायल छोटू के परिजनों ने बताया कि उनके रिश्तेदार उसे मारने के लिए कई दिनों से पीछा कर रहे थे। कल देर रात घर लौट रहा था। अकेले में मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.