पूजा हत्या कांड मामले में पुलिस ने रजोल सिंह के बड़े भाई को पूछताछ करने के बाहाने से किया गिरफ्तार

उन्नाव। बीते दिनों हुई लड़की के अपहरण कर हत्या करने के मामले में रजोल सिंह और उसके साथी सूरज को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पूजा की माँ और बाप ने लगातार प्रार्थना पत्र पुलिस को दीए जिसमे उन्होंने अशोक सिंह पर अपने भाई की साज़िश में शामिल होने के आरोप लगाए। जिसपर अशोक सिंह को पूछताछ करने के बाहाने से बुला कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

अशोक सिंह के घर वालों ने देर रात प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की अशोक सिंह को ग़लत साजिश के तहत फसाया जा रहा है। बताया की Sog टीम आकर अशोक सिंह को पूछताछ करने की बात कह कर ले गई और काफी देर बैठाया जब काफी टाइम के बाद भी नही छोड़ा तो घर वाले परेशान हो गए। घर वालो ने बताया की जब लड़की की हत्या हुई थी तो अशोक सिंह का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान की सारी रिपोर्ट भी मौजूद है।

 बताया कि उसके भाई रजोल सिंह से अशोक सिंह से ज़मीन को  लेकर विवाद भी चल रहा है। जिससे उनकी आपस मे नही बनती है। पुलिस ने बिना किसी सबूत के अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.