निषाद पार्टी ने सैकड़ों सपाईयों को दिलाई निषाद पार्टी की शपथ


उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में सैकड़ों समाज वादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थामा निषाद पार्टी का दामन। उन्नाव जनपद के कटहा दलनारानपुर के ग्राम प्रधान दीप चन्द्र निषाद सहित सैंकड़ों पदाधिकारियों ने निषाद पार्टी पर जताया भरोसा। भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन को सफल बनाने के लिए दिन रात एक करने वाले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उप मुख्यमंत्री बनाने की मछुआरों ने भाजपा से लगाई उम्मीद। निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष उन्नाव रामखेलावन निषाद ने बताया कि इस चुनाव में जनता ने भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन में सबका साथ सबका विकास के तहत मोदी, योगी और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार निषाद की कड़ी मेहनत से फिर एक बार प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताकर विधान सभा में भेजकर रचा इतिहास। उत्तर प्रदेश की राजनीति के इतिहास में काफी समय बाद लगातार दो बार सरकार बनाने का भाजपा को अवसर मिला जिसके कारण मछुआरों के सम्मान के लिए मछुआरों ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उप मुख्यमंत्री के रूप सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार करने के लिए भाजपा से लगाई उम्मीद।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.