भारतीय जनता पार्टी के तीसरी बार बने विधायक का लोंगो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

भेलसर(अयोध्या) रूदौली विधानसभा क्षेत्र के शुजागंज मे भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामचंद्र यादव को रुदौली विधानसभा से तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत पर शुजागंज में प्रहलाद चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में विजयी तिलक लगाकर फूल माला पहनाकर व पुष्पवर्षा करके स्वागत किया और होली मिलन समारोह पर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।

विधायक ने शुजागंज के सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये जीत जनता की जीत है जनता ने हम पर तीसरी बार विश्वास किया है तो हम जनता के विश्वास को कायम रखेंगे व जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे जो काम पिछली पंचवर्षीय योजनाओं में छूट गए थे वह छूटे हुए काम फिर से कराए जाएंगे क्षेत्र का विकास कराया जाएगा।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शिव गोविंद पांडे,शुजागंज मंडल अध्यक्ष रामदीन वर्मा,सतोष यादव,नरेंद्र कुमार गुप्ता,डॉक्टर योगेंद्र कुमार गुप्ता,मुरारी लाल,परमानंद गुप्ता,अतुल कुमार,ललित कुमार, राजेश कुमार साहू,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष,अनिल वर्मा,अंशु गुप्ता,राम प्रकाश गुप्ता,सतीद्रं प्रकाश शास्त्री,प्रधान शाहापुर राम हदय प्रसाद,सतोष सिंह पत्रकार,विजय प्रताप सिंह व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.