चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के घर दबंगों ने किया हमला, कुल्हाड़ी के वार से 12 घायल

उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनापुर गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते दबंगों ने ग्राम प्रधान के घर पर चढ़ाई कर हमला कर दिया। जिससे प्रधान पक्ष के लगभग एक दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें 3 लोगों की हालत नाजुक होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव लखमापुर ग्राम प्रधान के घर पर दबंगों ने शुक्रवार रात धावा बोलकर हमला कर दिया। जिसमें ग्राम प्रधान अजय पुत्र जयपाल राम की बहन नीलम पत्नी विष्णु वाह विद्या प्रकाश पुत्र मुकेश चंद्र दहेज गुजरात सहित लगभग एक दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हुए। कोई दूसरे पक्ष के गुड्डन 30 पुत्र रामाश्रय वाह विराट 4 पुत्र विक्रम घायल हुए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दबंगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक प्रधान पक्ष के लोग कुछ समझ पाते तब तक उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान का कहना है चुनावी रंजिश के चलते त्योहार के समय दबंगों द्वारा हमला किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें महेश की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गिरफ्तारी पर कर दिया। इस संदर्भ में नवाबगंज चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया यह घटना की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.