उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का बढ़ेगा रुतबा

बुंदेलखंड का दबदबा बरकरार, उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का बढ़ेगा रुतबा-बनेगे डिप्टी सीएम मंत्रिमंडल में होंगे शामिल

बुंदेलखंड का राजनैतिक सियासत में जलवा बरकरार होगा, उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के बाद लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सरकार में इस बार चार डिप्टी सीएम होंगे। इनमें से एक पद स्वतंत्रदेव सिंह को भी दिया जा सकता है। स्वतंत्रदेव सिंह अभी तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2024 को के चुनाव को देखते हुए भाजपा ने स्वतंत्रदेव सिंह को मंत्री पद दिए जाने का फार्मला निकाला है। हालांकि इसका फैसला संगठन करेगा। इसको लेकर दिल्ली में होने वाली बैठक में स्वतंत्रदेव सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ शामिल होकर मंत्रिमंडल गठन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं l उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जन्म मिर्जापुर जिले में 13 फरवरी 1964 में हुआ था। इनकी मां का नाम रामा देवी और पिता का नाम अल्लर सिंह था। इनकी शादी झांसी जिले के सिगार ग्राम में हुई थी। मिर्जापुर जिले में जन्मे स्वतंत्र देव सिंह ने बुन्देलखंड के जालौन को कर्मभूमि बनाया। यहीं से राजनीति की शुरुआत करते हुए आज पूरे प्रदेश में उनका डंका बजने लगा। बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्मे स्वतंत्रदेव अपने परिवार में पहले व्यक्ति हैं, जो आरएसएस से जुड़कर वर्तमान में भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टी के माध्यम से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जालौन के उरई में डीवीसी कालेज से छात्र संघ राजनीति से संघर्ष कर, वर्ष  1986 में आरएसएस से जुड़कर स्वयंसेवक के रूप में संघ का प्रचारक का कार्य कर, 1988-89 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री, 1991 में भाजपा कानपुर के युवा शाखा के मोर्चा प्रभारी बने, 1994 में बुन्देलखण्ड के युवा मोर्चा के प्रभारी, 1996 व 1998 में युवा मोर्चा का महामन्त्री, 2001 में भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2004 में स्वतंत्र देव सिंह बुन्देलखंड से झांसी-जालौन-ललितपुर विधान परिषद के सदस्य व वह 2004 से 2014 तक दो बार प्रदेश महामन्त्री बनाये गये। इससे पहले 2010 में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए बाद में 2012 में फिर महामंत्री बने और इसी पद पर रहकर 2017 में भाजपा को बुन्देलखंड में भारी जीत दिलाई। 2013 में इनको पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था l स्वतंत्रदेव सिंह 2014 में प्रदेश में सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाए गए थे। वर्तमान में स्वतंत्रदेव सिंह उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है l उत्तर प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाकर लोकसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने जिम्मेदारी संभालेंगे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.