संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव


गोंडा/इटियाथोक। जनपद के थाना इटियाथोक अन्तर्गत एक गांव में संदिग्धावस्था में करीब 22 वर्षीय महिला की फांसी के फंदे से लटककर मौत हो गई। जिसकी जांच में पुलिस जुटी है।                                                                                          मामला थाना क्षेत्र इटियाथोक के ग्राम सभा भुड़कुड़ा का है, यहां के निवासी सुनील तिवारी की पत्नी सरस्वती देवी का शव बुधवार की शाम घर के आंगन में लगी जाली में साड़ी से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने जीवित समझकर उसको नीचे उतारा लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। जिससे घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.