किसान के बेटा सुशील जय हिंद के साथ में चलेंगे मतदाता


दुखी कार्यकर्ताओं के आंसू पोछेगे सुशील जय हिंद

कौशाम्बी जवान जय किसान मंच के संयोजक समर्थ किसान पार्टी के उम्मीदवार सुशील जय हिंद ने आज टिकरा बरेठी तिल्हापुर मोड़ में जनसंपर्क अभियान रखा जारी और लोगों से मिले कार्यकर्ताओं में बहुत आक्रोश देखने को मिला कार्यकर्ताओं ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बाहरी प्रत्याशी जो आए हैं दल बदल के आए हैं और वह कभी भी हम लोगों की बात नहीं सुन सकते हैं हम लोगों के मनमाफिक प्रत्याशी नहीं मिले हैं।

 अबकी बार हम लोग किसान के बेटा सुशील जय हिंद के साथ में चलेंगे और सुशील जय हिंद का साथ देंगे वहीं पर सुशील जय हिंद ने कहा कि आप के प्रत्याशी जो भी थे मुझे नहीं पता लेकिन मैं विश्वास दिला रहा हूं कि आप के हर सुख दुख में खड़ा रहूंगा आपकी हर समस्या मेरी होगी आपका पूरा साथ दूंगा उन्होंने कहा कि मैं किसानों के लिए मजदूरों के लिए काम करूंगा।

 जनसंपर्क के दौरान सुशील जय हिंद के साथ विपिन पटेल दीनानाथ पाल देव राजपाल अंकित त्रिपाठी लोकपाल विकास चौहान ठाकुर तेजवीर सिंह त्रिपुरारी पाल शरद चंद्र राय हर्ष त्रिपाठी विवेक अन्य लोगों ने जनसंपर्क किया और सुशील जय हिंद ने कहा कि क्षेत्र के विकास कराने वाले और क्षेत्र की जन समस्या सुनने वाले नेता लोग आज सुशील जय हिंद के साथ हैं क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदाताओं ने कहा कि सुशील जय हिंद गरीब किसान मजदूर की आवाज बन चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.