पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल की पत्नी श्रीमती राजकुमारी सिंह की जबरदस्त एंट्री

हमीरपुर महोबा लोकसभा क्षेत्र से अशोक सिंह चंदेल रहे सांसद और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का तीन बार विधायक बनकर किया प्रतिनिधित्व

पंकज पाराशर छतरपुर

आगरा सेंटर जेल में आजीवन सजा काट रहे बाहुबली अशोक सिंह चंदेल की पत्नी श्रीमती राजकुमारी सिंह की हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त चुनावी रण में एंट्री हुई है l कांग्रेस की जांबाज वीरांगना बनकर श्रीमती राजकुमारी सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से रणभूमि में राजनैतिक ताकत आजमा रही है l उनका क्षेत्र में जबरदस्त प्रभाव है, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं l कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी सिंह चंदेल पूर्व सांसद और विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल की पत्नी अपने समर्थकों के साथ शहर और गांव में घूम कर जनता जनार्दन से जन आशीर्वाद मांग रही हैं l अशोक सिंह चंदेल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2017 में चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी लेकिन हत्याकांड के एक मामले में अशोक सिंह चंदेल को सज़ा हुई और वह आगरा जेल में बंद है। वह तीन बार विधायक एक बार सांसद रह चुके है, उनकी पत्नी राजकुमारी भाजपा से ही टिकट मांग रही थीं, लेकिन वहां से जब टिकट नहीं मिला तो अब यह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने को उतरी हैं। जिनके पीछे उनके पति अशोक सिंह चंदेल की राजनैतिक विरासत साथ में है क्योंकि अशोक सिंह चंदेल इसी सदर सीट से एक बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं। चुनावी परिणाम में यह पता चल सकेगा कि अशोक सिंह चंदेल की राजनैतिक विरासत राजकुमारी सिंह चंदेल के कितने काम आई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.