ये भारत न गीता से चलता हैं न कुरान से न अन्य किसी धर्मों की धार्मिक ग्रंथों से ये भारत चलता हैं भारतीय संविधान से


ये भारत पंत,धर्म,जाती,नस्ल निर्पेक्ष राष्ट्र है। ये भारत न गीता से चलता हैं न कुरान से न अन्य किसी धर्मों की धार्मिक ग्रंथों से, ये भारत चलता हैं भारतीय संविधान से

धर्म न तो कार्य क्षेत्र में आता है न ही शिक्षा के क्षेत्र में न कोर्ट में न स्वस्थ के क्षेत्र में ये धर्म आपके घर तक आपके धार्मिक स्थलों तक सीमित है और वहा भी भारतीय संविधान के दायरे में रहकर आपको धार्मिक कर्मकांड करना होता हैं आप संविधान का उलंघन नही कर सकते हैं।

लेकिन आज धार्मिक आग घर से निकल कर शिक्षा के क्षेत्र में लग गई है ऐसे में भारत का भविष्य अंधकार में है

भारत विनाश की ओर बढ़ता जा रहा हैं

युवाओं को राष्ट्र धर्म की बात करनी चाहिए राष्ट्र धर्म के लिए जीना मरना चाहिए जिसे युवा भूलता जा रहा हैं,

सरकारें भी राष्ट्र धर्म की बात न करके आज धर्म की बात कर रही है धार्मिक अनुष्ठानों को बढ़ावा दे रही है।

मंचो से भड़काऊ भाषण दे रहे है राजनैतिक नेतागण

जब भारत का पढ़ा लिखा व्यक्ति धार्मिक हो जाए धर्म के लिए लड़ने झगड़ने लगे तो राष्ट का विनाश तय है साथ ही लोगों का भी उनकी आने वाली पीढ़ियों का भी विनाश तय है सरकारें आजादी के पहले का भारत बनाना चाह रही है और सरकारों का साथ पढ़ा लिखा वर्ग युवा वर्ग,बिना सोचे समझे समर्थन करता चला जा रहा है

हमें बात करनी थी, अखण्ड भारत की हमें बात करनी थी भारत महान की विश्व विजेता की भारत सोने की चिड़िया की, निर्यात की, हमें बात करनी थी ज्ञान,विज्ञान की,अर्थ व्यवस्था की, रोजगार की शिक्षा, स्वास्थ की,उद्योग की सैन्य बल की 

लेकिन हम भारत में 

बात करने लगे जाति,धर्म, मजहब की और तुल गए भारत की सूरत बिगाड़ने में लेकिन भूल गए भारत की दुर्दशा नही आपकी होगी दुर्दशा आपकी पीढ़ियों की होगी।

अरे कभी सोचा हैं आपने की जब जल नही होगा तो प्यास कैसे बुझाओगे,भोजन नही होगा तो भूख कैसे मिटाओगे ,  हवा नही होगी तो जीवित कैसे रहोगे

वैसे ही जब राष्ट नही रहेगा तो आपका स्वाभिमान, मान,सम्मान कैसे रहेगा दुनियां में कभी सोचा है किसी ने जब भारत राष्ट्र धर्म जाति की नफरत की आग में जल जायेगा तो आप कैसे बिना जले रह सकते हो साथ में खुद को भी तो जलना होगा। इसलिए वक्त है अभी धर्म,जाती का हिसाब बाद में करना राष्ट्र धर्म की बात करो और जो जातीय,धार्मिक नफरत फैला रहे है उनके खिलाफ एक होकर आंदोलन करो आवाज उठाओं हमारा पूरा समर्थन हैं हम सब एक है एक साथ है और रहेंगे

भारत वर्ष की जय हो - अभय भारत विजय भारत

अतुल्य भारत श्रेष्ठ भारत - जय भारत जय जय भारत

शिव_कुशवाहा_बेगाना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.