कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी के कर्नलगंज आगमन पर अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत


कर्नलगंज, गोण्डा। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज से अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद श्री तिवारी सीधे अपने कुल देवी के स्थान ग्राम हीरापुर शाहपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मत्था टेककर पूजन अर्चन किया। उसके बाद वह सीधे कर्नलगंज तहसील संघ भवन पहुंचे। जहां खुशी से झूमते हुये अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। जहां अपने अधिवक्ता साथियों को संबोधित करते हुये त्रिलोकीनाथ तिवारी ने कहा कि कर्नलगंज विधान सभा क्षेत्र में काफी दिनों से दो राजनीतिक घराने ही राज करते चले आ रहे थे। क्षेत्र की जनता दो राजनीतिज्ञों के चंगुल में फंसकर उनके लिये लड़ाई लड़ती थी,लेकिन चुनाव सम्पन्न होते ही दोनों नेता एक हो जाते थे। परन्तु इस बार परिस्थिति कुछ ऐसी बनी की जनता के सामने दोनों लोगो को एक होना पड़ा। जिससे जनता का भ्रम दूर हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच मे रहने वाला व्यक्ति ही जनता के दुःख दर्द को समझ सकता है। उन्होंने जनता के साथ अधिवक्ताओं के हक की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ने का एलान किया। बीरेंद्र विक्रम तिवारी ने कविता के माध्यम से कहा कि लोकतंत्र महलों की कैद से बाहर आ गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा, हृदयनारायन मिश्रा, राम सुरेश तिवारी, सुभाष तिवारी, सत्यनरायन सिंह, बाबादीन मिश्रा, प्रतापबली सिंह, अरविन्द कुमार शुक्ल, सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी आदि तमाम अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री तिवारी को टिकट मिलना संघ के लिये गौरव की बात है। इस मौके पर रामसभा मिश्र, रामबाबू पाण्डेय, करमचंद मिश्र, अतुल शुक्ल, दिनेश गोस्वामी समेत भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.