माफिया डॉन मुख्‍तार अंसारी जेल से लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

पू

र्वांचल से 356.मऊ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जंग

माफिया मुख्तार अंसारी मऊ विधानसभा क्षेत्र से लगातार 25 वर्षों से विधायक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे l उन्होंने न्यायालय में नामांकन पत्र लिए सहमति पत्र दाखिल किया है। 

पूर्वांचल की सबसे चर्चित 356 मऊ सदर विधानसभा को माफिया विधायक मुख्तार अंसारी के नाम से जाना जाता है। लगातार पांच चुनाव जीत चुके विधायक छठवीं बार किस दल से मैदान में उतरेंगे यह तस्वीर लगभग साफ हो रही है। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को सुभासपा ने मऊ सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। 

मुख्तार अंसारी 1996 में बसपा से विधायक बने थे। इसके बाद 2002 व 2007 में निर्दलीय चुनाव जीते। 2012 में कौमी एकता दल से फिर विधायक निर्वाचित हुए, 2017 में मुख्‍तार को फिर से बसपा ने प्रत्याशी बनाया और विधायक बने। वर्ष 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मऊ क्षेत्र से मुख्तार अंसारी फिर से मैदान में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.