फैंटेसी मोटेल में आयोजित प्रेस वार्ता में विधानसभा अध्य्क्ष एवं भगवंत नगर विधानसभा से विधायक हृदय नारायन दीक्षित ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां


उन्नाव।बीजेपी सरकार के कार्यकाल पूरा होने पर आज फैंटेसी मोटेल में आयोजित प्रेस वार्ता में विधानसभा अध्य्क्ष एवं भगवंत नगर विधानसभा से विधायक हृदय नारायन दीक्षित ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा उनकी सरकार एमएसपी पर किसानों की उपज खरीद कर रही है। बंद चीनी मिलों को चालू कराया है, गन्ना किसानों को 1.43 लाख करोड़ का भुगतान कराया गया है।

सरकार का कार्यकाल पूरे होने पर उन्होंने मीडिया के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गई है। माफियाओं की अवैध ढंग से अर्जित 1800 करोड़ रु0 जब्त और ध्वस्त की गयी हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में देश में अव्वल रही है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को 05 लाख करोड़ रुपए की धनराशि डीबीटी की गई है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में राज्य सरकार को अब तक के कार्यकाल में पूरी सफलता मिली है। उपलब्धियों ने पूरे देश व दुनिया में प्रदेश के प्रति नजरिए को बदला है। 

विगत वर्षों में राज्य सरकार प्रदेश की छवि में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल हुई है। अब प्रश्न प्रदेश वास्तव में उत्तर प्रदेश बना है।राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए है। अपराध और भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गयी। जिस भी व्यक्ति ने प्रदेश में अपराध किया, वह किसी भी जाति, मत, मजहब, क्षेत्र, राजनीतिक दल अथवा कद का रहा हो, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की गई। 

माफियाओं द्वारा अवैध ढंग से अर्जित 1800 करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्तियां जब्त/ध्वस्त की गईं। प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख त्योहार, धार्मिक जुलूस, मेले आदि सकुशल सम्पन्न हुए।वर्तमान राज्य सरकार सुशासन के माध्यम से जनता की सेवा कर रही है। राज्य सरकार ने सुशासन के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ हर जरूरत मन्द तक पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश में सभी प्रकार की पेंशन, छात्रवृत्तियां, किसानों को अनुदान, उनकी उपज की खरीद का भुगतान सहित सभी सरकारी सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पहुंच रही है। 

उन्होंने कहा इस समय भाजपा की लहर है।जनता देश के प्रधानमंत्री मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर उत्साहित है।भाजपा द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र को लेकर समाज का हर तबका आकर्षित है।  मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं प्रदेश में भाजपा 340 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। और सदर में विधायक पंकज गुप्ता भारी बहुमत से जीतेंगे। 

आज के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर विधायक पंकज गुप्ता,बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी,आनंद अवस्थी, जिला महामंत्री आशीष बाजपेई,विजय द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.