दहेज लोभी युवक की भीड़ ने जमकर की पिटाई


कौशाम्बी
चरवा थाना क्षेत्र की एक लड़की की सगाई करारी थाना क्षेत्र के एक लड़के के साथ हुई थी लड़की के मां से उसकी जमीन दान में लेने के बाद लड़के ने दहेज की डिमांड और बढ़ा दी जब लड़की पक्ष ने दहेज देने से इनकार किया तो उसने बरात लाने से इंकार कर दिया मामला तूल पकड़ लिया और पुलिस की चौखट तक पहुंच गया सोमवार को भीड़ ने लड़के को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी है और दहेज में दी गई दान की भूमि वापस लड़की के मां के नाम सरकारी अभिलेखों में दर्ज करा दिया है

जानकारी के मुताबिक गीता देवी पत्नी स्वर्गीय राजू साहू ग्राम मलाक नगर उर्फ़ बिराई बाद थाना चरवा की लड़की मालती साहू का रिश्ता अनिल कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता निवासी ग्राम खोजवा पुर मजरा रतवारा थाना करारी के साथ 1 वर्ष पूर्व तय हुआ था अनिल कुमार गुप्ता ने कन्या की माता को दबाव डालकर उनकी भूमि दान में ले ली कन्या की माता ने बताया कि जमीन गाटा संख्या 17 क्षेत्रफल 2.1 80 में 1 बटा 4 भाग का बचा संपूर्ण भाग जो 1 बीघा 4 बिस्वा है उक्त भूमि दान में लड़के ने अपने नाम तहसील के अभिलेखों में दर्ज करा लिया जमीन लेने के बाद हिंदू रीति रिवाज से कन्या और लड़का की सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया और सगाई में शामिल रिश्तेदारों को भी विदाई के नाम पर रुपये दिया गया।

सगाई की रस्म संपन्न होने के बाद लड़के पक्ष की दहेज की डिमांड बढ़ गई और उसने दहेज में तीन लाख नगद व मोटरसाइकिल बुलेट की मांग किया।

दहेज न देने पर शादी करने से इनकार कर दिया बारात के लिए निश्चित की गई तारीख पर लड़का पक्ष बारात लेकर लड़की के घर नहीं पहुंचा इसी के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला थाना तक पहुंच गया भीड़ ने आज लड़के को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी है और लड़की के माता द्वारा दिए गए दान की जमीन को वापस करा दिया है इन दहेज लोभी के ऊपर अब पुलिस क्या कार्यवाही करती है यह भविष्य के गर्त में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.