पौष पूर्णिमा पर बालाजी मन्दिर में तहरी भोज का हुआ आयोजन


कर्नलगंज, गोंडा। पौष पूर्णिमा के पावन पर्व पर कर्नलगंज में श्री बालाजी मंदिर पर सामाजिक समरसता तहरी भोज का आयोजन किया गया तथा लोक एवं जनकल्याण के लिए अखंड भारत की कामना के साथ 53 दिवसीय श्री सुन्दर कांड पाठ का शुभारम्भ पंडित लोकेश शास्त्री जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कन्हैयालाल इण्टर कॉलेज के प्रवक्ता मनमोहन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंहानिया, कन्हैया लाल वर्मा, ओ०पी० तिवारी, अमर सिंह, अशोक शुक्ल,ज्ञान प्रकाश मिश्र, जोगिन्दर सिंह 'जानी', आयुष सोनी, सोनू पुरवार, चन्द्रशेखर गोस्वामी, सरदार हरजीत सिंह सलूजा सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.