कोरोना वैक्सीनेशन के लिये शिक्षकों को टेलीकालिंग की सौंपी गई जिम्मेदारी


लोगों को फोन करके वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक कर प्रेरित कर रहे हैं शिक्षक

                                                                                कर्नलगंज, गोण्डा।  क्षेत्र कर्नलगंज में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करके दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रशासन ने शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक टेलीकालिंग कर रहे हैं। उक्त संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर सुरेश चन्द्र ने जानकारी देते हुऐ बताया कि जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है और दूसरी डोज लगने का समय हो गया है ऐसे लोगों को फोन के माध्यम से जागरूक करके दूसरी डोज लगवाने के लिए परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों द्वारा प्रेरित किया जा रहा है,जिसके अच्छे परिणाम भी दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन को गम्भीरता से लेते हुये प्रशासन ने प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को टेलीकालिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान समय में शीतकालीन अवकाश चल रहा है। ऐसे में प्रशासन ने शिक्षकों की ड्यूटी कोरोना वैक्सीनेशन में सहयोग करने के लिये टेलीकालिंग में लगा दी है। वहीं उन्होंने बताया कि शिक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से सूची प्राप्त कर अपने घर से टेलीकालिंग कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कर्नलगंज सीमा पाण्डेय की मौजूदगी में टेलीकालिंग की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.