उन्नाव में बारिश से बढ़ी ठंड, आवागमन मुश्किल

 


उन्नाव। बारिश के कारण मुख्य मार्गों व गलियों में कीचड़ से आवागमन मुश्किल हो गया है। कच्ची गलियों की हालत तो और ज्यादा खराब रही। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है। शुक्रवार दिन में बारिश न होने से लोगों को कुछ राहत मिली थी। हालांकि देर रात फिर तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर एक बजे तक धूप नहीं निकली। इससे लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर दो बजे धूप निकल आई। इससे कुछ राहत मिली। तेज हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को घटकर 17 पर पहुंच गया था। रविवार को भी 17 डिग्री सेल्सियस ही बना रहा। रविवार को बदली के कारण फिर से ठंड बढ़ गई। बारिश से छोटे व बड़े चौराहे के अलावा धवनरोड स्टेशनरोड, कचौड़ी गली में भीषण कीचड़ हो गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.