जनपद में किया गया उ0प्र0 असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड (ई-श्रम पोर्टल) पर पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ते की प्रथम किस्त दिये जाने का शुभारम्भ/लोकार्पण का सजीव प्रसारण

 


उन्नाव कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की सम्भावना के दृष्टिगत उ0प्र0 असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड (ई-श्रम पोर्टल) पर पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ते की प्रथम किस्त रू0 1000/- दिये जाने का शुभारम्भ/लोकार्पण माननीय मुख्य मंत्री जी के द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की उपस्थिति में निराला प्रेक्षागृह, में वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से श्रमिकों को उक्त कार्यक्रम से जोड़ने हेतु कराया गया तथा जनपद के असंगठित कामगारों को हितलाभ प्रदान किये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता जी, विधायक, सदर, उन्नाव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 400 असंगठित कामगारों का सम्बोधन करते हुये सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न हितकारी योजनाओं (भरण-पोषण भत्ता धनराशि एवं दो लाख का दुर्घटना बीमा एवं अस्थायी अपंगता में रू0 100000/- का हितलाभ) के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया तथा 15 असंगठित कामगारों क्रमशः मालती, अनीता देवी, विपिन प्रताप रावत, अंकित शर्मा, श्री रमेश कुमार, सुश्री शिफा फातिमा, सुश्री रूबीना बेगम, गंगा प्रसाद, गिरीश कुमार, राम मिलन, सीमा साहू, किरन, अनीता, अनमोल सोनी, सोनू को भरण-पोषण भत्ता (आपदा राहत) के प्रथम किस्त के हितलाभ का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी महोदय, उन्नाव के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में किया गया। दिनांक 03 जनवरी 2022 तक जनपद उन्नाव के 1124941 असंगठित कर्मकारों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कराया जा चुका है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, दिव्यांशु पटेल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी, न्याय एवं कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.