उन्नाव। बेहटा मुजावर क्षेत्र के अरगूपुर गांव में बुधवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर मासूम सगे-भाई बहन की मौत हो गई। मलबा हटाकर ग्रामीण दोनों बच्चों को निकालकर सीएससी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने अफसरों को मामले की सूचना दी। अरगूपुर गांव के सादिक के घर की कच्ची दीवार बुधवार सुबह भरभरा कर गिर गई। इसी दौरान घर के बाहर खेल रहे जाकिर की चार वर्षीय बेटी शिप्रा व दो वर्षीय बेटा अदनान उसके मलबे के नीचे आ गए। दीवार गिरने का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और आननफानन सीएससी पहुंचाया। सीएससी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बेहटा मुजावर पुलिस मामले की जानकारी डीएम को दी है।
उन्नाव में कच्ची दीवार गिरने से मासूम सगे भाई-बहन की मौत
0
1/13/2022 09:22:00 am

Tags