ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन 13 जनवरी को ( राजनैतिक दलों की उपस्थिति में होगा रेंडमाइजेशन)


गोंडा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवी पैट का प्रथम रैण्डमाइजेशन 13 जनवरी 2022 को कराया जाएगा। 

उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित करते हुए कहा है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद में ईवीएम एवं वीवी पैट के प्रथम रैण्डमाइजेशन का कार्य 13 जनवरी, 2022 को प्रातः साढ़े 11 बजे जिला सूचना विज्ञान केन्द्र, कलेक्ट्रेट, गोण्डा में सम्पन्न होगा। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के प्रयोगार्थ ईवीएम एवं वीवी पैट के प्रथम रैण्डमाइजेशन के समय अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.