उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से पति-पत्नी के 5 विवादित जोड़े साथ रहने को हुए राजी


उन्नाव पुलिस अधीक्षक उन्नाव दिनेश त्रिपाठी के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन आशुतोष कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के 11 विवादित जोड़े उपस्थित हुए।

 सभी उपस्थित जोड़ों की परिवार परामर्श केन्द्र टीम व परामर्शदाताओं के साथ काउंसलिंग की गई, उनकी आपस में परस्पर वार्ता भी कराई गई। जिसके पश्चात 05 जोड़े खुशी-खुशी साथ रहने हेतु राजी हुए, जिन्हें सकुशल विदा किया गया तथा शेष अन्य जोड़ों को अगली तारीख दी गई इसी के साथ उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गई।

विदा हुए जोड़ों का विवरण निम्न है

1. सोनम पत्नी अनिल

2. राम देवी पत्नी छेदीलाल

3. अनुराज कुशवाहा पत्नी मिथलेश

4. राधा सिंह पत्नी विजय सिंह

5. राजरानी पत्नी विनोद

इस प्रकार उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में परिवार परामर्श केंद्र ने 5 जोड़ों को एक साथ जीवन बिताने के लिए राजी कर उनको हिदायत दी कि आगे ऐसी कोई गलती ना हो जिससे आप लोगों को यहां पर आना पड़े और आप लोग सकुशल अपना जीवन बताइए इसी के साथ सारे लोगों को उन जोड़ों ने धन्यवाद कहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.