परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से पति-पत्नी के 06 विवादित जोड़े साथ रहने को हुए राजी


उन्नाव पुलिस अधीक्षक उन्नाव दिनेश त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन आशुतोष कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी महोदया सोनम सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के 09 विवादित जोड़े उपस्थित हुए। सभी उपस्थित जोड़ों की परिवार परामर्श केन्द्र टीम व परामर्शदाताओं के साथ काउंसलिंग की गई, उनकी आपस में परस्पर वार्ता भी कराई गई। जिसके पश्चात 06 जोड़े खुशी-खुशी साथ रहने हेतु राजी हुए, जिन्हें सकुशल विदा किया गया तथा शेष अन्य जोड़ों को अगली तारीख दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.