सरकारी विभागों के बोर्ड पर राजनेताओं की फोटो होने पर होगी कार्रवाई:-उपजिला निर्वाचन अधिकारी

                                                                     


कर्नलगंज गोण्डा । आगामी विधानसभा चुनाव के क्रम में लागू आचार संहिता का सुचारू रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु उपजिला मजिस्ट्रेट/ उपजिला निर्वाचन अधिकारी कर्नलगंज हीरालाल ने तहसील क्षेत्र के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि प्रायः शिकायतें मिल रही हैं कि विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिये जो बोर्ड लगाये गये हैं उन पर राज नेताओं के फोटो लगे हैं। यह चुनाव आदर्श आचार संहिता का उलंघन है। उन्होंने ऐसे बोर्डों को तत्काल ढंकवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में पर्यवेक्षक द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया जायेगा जिसमें राजनेताओं के फोटो लगे बोर्ड मिलने पर कार्रवाई हो सकती है। उपजिला मजिस्ट्रेट/उपजिला निर्वाचन अधिकारी कर्नलगंज ने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के बोर्डों पर राजनेताओं का फोटो ढंकवाकर कोई भी बोर्ड शेष न बचने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.