बिना वर्क आर्डर 70 मार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया


उन्नाव। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले अधिक से अधिक विकास कार्यों दिखाने की आपाधापी रही। इस कारण बिना वर्क आर्डर 70 मार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास कर दिया गया। जिस सड़क का लोकार्पण दिखाया गया है, वहां काम भी शुरू नहीं हो सका है। शुक्रवार देर शाम सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उन्नाव नगर पालिका क्षेत्र में आठ करोड़ 41 लाख की लागत से कराए जाने वाले 70 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। इनमें 98 लाख की लागत से बनने वाले लोक नगर मार्ग के मार्ग शामिल है। वहां पर लोकार्पण का पत्थर लगा दिया गया। सभी 70 विकास कार्यों की पड़ताल की गई तो पता चला कि इन कार्यों के लिए नगर विकास विभाग से अभी सिर्फ स्वीकृति मिली है। अभी तक किसी निर्माण एजेंसी या ठेकादार का अनुबंध व वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ है।अभी तक फाइनेंसियल बिट तक पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई है। शनिवार को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से सभी काम रोक दिए गए हैं। एसडीएम सदर/नगर पालिका ईओ सत्यप्रिय सिंह ने बताया प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही जल्दबाजी में शिलान्यास व लोकार्पण कर दिया गया है। जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा। लोक नगर मार्ग पर शिलान्यास के बजाय लोकार्पण गलती से लिख गया था। उसे हटवाने के आदेश दिए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.