बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका डॉ पूनम राय के रामनगर स्थित कार्यालय पर हुआ सम्मान समारोह का आयोजन।

 पूर्व भाजपा विधायक त्रिवेणी राम को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा नेत्री डॉ पूनम राय ने किया उनका अभिनंदन।

आलापुर -अंबेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक त्रिवेणी राम को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत करने का सिलसिला जारी है। इसी श्रृंखला में आज शनिवार को रामनगर स्थित बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका डॉ पूनम राय ने अपने कार्यालय पर बाकायदा सम्मान समारोह का आयोजन कर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम का स्वागत किया।


भाजपा नेत्री डॉ पूनम राय ने पूर्व विधायक त्रिवेणी राम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई दिया तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया । भाजपा नेत्री ने कहां की समर्पित एवं निष्ठावान लोगों को पार्टी संगठन में तरजीह दी गई है जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है । उक्त मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व जिला महामंत्री धर्मवीर मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि अरविंद उपाध्याय, मुकर्रम खान ,डॉ एसके राय ,प्रवीण राय ,सुरेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग रहे मौजूद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.