आगरा से सबसे बड़ी खबर भाइयों के विवाद में दरोगा को गोली मारकर की हत्या।

👉भाइयों का विवाद सुलझाने गए दारोगा की गोली मारकर हत्या।

आगरा:- दिनांक 24 मार्च 2021 को एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। दो भाइयों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे दारोगा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नहर्रा में हुई है। दारोगा को तमंचे से गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि दो भाइयों में आलू खुदवाने के विवाद को सुलझाने खंदौली पुलिस पहुंची थी। पुलिस एक भाई को पकड़कर थाने ले जा रही थी।


इसी दौरान तमंचे से दरोगा को गोली मार दी गई। दारोगा के साथ मौजूद सिपाही ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह धक्का मारकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि दारोगा प्रशांत यादव के साथ मौके पर सिपाही चंद्रसेन भी मौजूद था। छोटे भाई ने कट्टे से फायर किया और दारोगा की मौत हो गयी। दारोगा प्रशांत 2015 बैच के एसआई थे। वह मूलत: बुलंदशहर के निवासी थे। 

संवाददाता शकील अहमद के साथ यूपी हेड रामशरण कटियार की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.