उन्नाव/ मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने सीखा सेल्फ डिफेंस।

आज दिनांक 5/3/2021 को पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी उन्नाव द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सर्वसंबंधित को महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सेल्फ डिफेंस हेतु जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए निर्देशित किया गया 


उपरोक्त निर्देश के क्रम में जनपद में उन्नाव पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा भिन्न-भिन्न विद्यालयों आदि मे जाकर उपस्थित महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करते हुए प्रशिक्षकों के माध्यम से सेल्फ डिफेंस के तरीके सिखाए गये। साथ ही आपात पुलिस सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,102,108,181,1076,1098 आदि को बिना संकोच प्रयोग हेतु अवगत कराया गयाl

इसके अतिरिक्त सभी को महिला संबंधी विभिन्न कानूनों जैसे ट्रिपल तलाक धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम पाक्सो एक्ट व छेड़छाड़ आज से संबंधित धाराओं कानूनों से अवगत कराया गया साथ ही थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता एवं डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियो के नियुक्त रहने से आने वाली शिकायतकर्ताओ/ पीड़िताओ की निजता का ध्यान रखते हुए समस्याओं के निराकरण कराये जाने के संबंध मे भी जानकारी दी गई।


यूपी हेड रामशरण कटियार के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.