धोखाधड़ी का शिकार हुए 21 युवक।

मामला जनपद उन्नाव का है जहां पर ठेकेदार राजीव चौहान निवासी उन्नाव,


जनपद उन्नाव के ही 21 लड़कों को बियर कंपनी में काम कराने के लिए बुलाया और उन्हें कंपनी में मशीनें फिटीग करने के लिए दिनांक 12/02/2021 को बता कर ठेकेदार राजीव चौहान ने अरुणाचल प्रदेश ले जाकर ईंट गारा का काम कराकर सभी लड़कों के साथ धोखाधड़ी की।


और सभी लड़कों से उनका ओरिजिनल आधार कार्ड भी जमा करवा लिया जिससे कोई भी लड़का वहां से अपनी मर्जी से वापस ना आ सके।

इस धोखाधड़ी का शिकार हुए सभी लड़कों ने इसकी जानकारी अपने अपने घरों में दी कि हमें यहां धोखे से लाया गया है।

यह जानकारी पाते ही सभी लड़कों के मां बाप अपने बेटों को वापस आने के लिए कहा लेकिन वहां से आने के लिए कोविड-19 के चलते कोई ट्रेन भी समय पर नहीं मिल सकी।


किसी तरह से 16 लड़के अपनी जान पर खेलकर 16 फरवरी को बस, ट्रकों के द्वारा 5 दिन बाद 21/02/2021 को घर पहुंचे। इस धोखाधड़ी का शिकार सभी लोगों में..

 विपिन कुमार मौर्य, पंकज सिंह, मुन्ना सिंह, अमरपाल, शाहाबाद व शेषपाल मौर्य, धौंरा मटरिया। दीपू, नीरज, मनोज, भूपेंद्र, संतोष, प्रमोद, विनोद, राहुल, गुड्डू ,सुमित, बच्चा मिश्रा, हड़हा उन्नाव।

यह सभी लड़के धोखाधड़ी से काम कराने ले गए राजीव चौहान के खिलाफ एस पी ऑफिस उन्नाव में शिकायत दर्ज कराएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.