भारतवर्ष की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का 191वां जन्म दिवस मनाया गया।

हसनगंज उन्नाव:-निन्देमऊ कटरा में स्थित ज्ञान पुंज विद्यालय में 10 जनवरी 2021 को माता सावित्रीबाई फुले जी का 191 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में क्षेत्रीय तथा दूर दराज से आए हुए तमाम साथियों द्वारा, वक्ताओं द्वारा, अधिवक्ताओं द्वारा, महिलाओं और बच्चों के द्वारा


माता सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र एवं उनके द्वारा महिलाओं की शिक्षा को लेकर त्याग, बलिदान, संघर्ष को बखान कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई, तथा शिक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।


इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शशि प्रभा शाक्य जी, एवं महिला विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती 'मंजू रावत' जी मौजूद रहीं।

यह समारोह- रूपराम मौर्य अध्यक्ष "ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश"की अगुवाई में संपन्न हुआ,जिसका संचालन "पब्लिक राइट्स फाइटर"(लाट साहब) शाक्य राजकुमार मौर्य एडवोकेट हाई कोर्ट के द्वारा किया गया।


उन्नाव जनपद से रंजीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.