उन्नाव में (पूर्व सांसद) अन्नू टंडन एवं शशांक शेखर शुक्ला का जिला कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत।

उन्नाव:- आज दिनांक 18 जनवरी 2021 को समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद अन्नू टंडन एवं पूर्व रहे कांग्रेसी सचिव शशांक शेखर शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस स्वागत समारोह कार्यक्रम में भव्य तरीके से कांग्रेश पार्टी के रही करवठ सील जुझारू नेताओं में पूर्व सांसद व पूर्व सचिव का समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने स्वागत किया। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में हाल ही में शामिल हुए कांग्रेश के कर्मठ सील नेताओं को आज उन्नाव जनपद के तमाम समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से भव्य तरीके से स्वागत किया।


इस मौके पर अन्नू टंडन ने कहा की समाजवादी पार्टी एक अच्छी विचारधारा वाली पार्टी है और इस पार्टी के कार्य से प्रसन्न हूं आज समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगी और आने वाले 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के हाथों को मजबूत कर सरकार बनाने की अहम भूमिका हम सभी समाजवादी सिपाही ईमानदारी के साथ मिलकर कार्य करूंगी। और 2022 के लक्ष्य को पूर्ण करने में सफलता हासिल कर दिखाऊंगी।

इसी मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे शशांक शेखर शुक्ला ने कहा की समाजवादी पार्टी एक अच्छी विचारधारा वाली पार्टी के साथ कार्य करने में जरा भी हिचक नहीं करूंगा। और 2022 के लक्ष्य को पूरा करने में भरपूर कोशिश करूंगा और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करते हुए प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए भरपूर प्रयास रत रहूंगा।इस मौके पर समाजवादी पार्टी  जनपद के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


संवाददाता शकील अहमद के साथ यूपी हेड रामशरण कटियार की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.