कानपुर नगर 71 वें यूपी स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मा0 सांसद व विधान परिषद सदस्य एवं विधायक ने किया शुभारंभ।

उ0प्र0 को देश में प्रथम स्थान पर लाने हेतु सरकार कृत संकल्पित-सांसद।

उ0 प्र0 के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

63 विभागों ने प्रदर्शनी/स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।

कानपुर नगर:- दिनांक 24 जनवरी, 2021 को उ0प्र0 के 71 वाॅ स्थापना दिवस का आयोजन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में आत्मनिर्भर उ0प्र0 की थीम पर कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 सांसद  देवेन्द्र सिंह भोले, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक एवं विधायक  भगवती प्रसाद सागर द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, युवाओं, किसानों व अन्य वर्गो का विकास करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाये संचालित कर रही है।

जिससे सभी वर्गो के लोगों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 गंगा-जमुनी संस्कृति की विरासत वाला प्रदेश है तथा इस प्रदेश में अनेकों महापुरुषों एवं कवियों, स्वतन्त्रता सग्राम सेनानियों ने अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 को देश में प्रथम स्थान पर लाने हेतु मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशन में उ0प्र0 में निरन्तर विकास के कार्य हो रहे है। प्रदेश में सभी वर्गो के विकास हेतु अनेको योजनाये चलाकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

सरकार की मंशा है कि समाज का कोई भी वर्ग योजनाओं के लाभ से अछूता न रहने पाये। वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। कोविड जैसी वैश्विक महामारी के चलते पात्र गरीबों तक खाद्यान्न वितरण के साथ प्रवासी श्रमिकों को हर संभव सहायता प्रदान की गयी है।

 कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने अपने उदबोधन में कहा कि हमें अपने प्रदेश पर गर्व है। उत्तर प्रदेश में अनेकों मनीषियों, कवियों, क्रान्तिकारियों, साहित्यकारों, लेखकों, खिलाडियों एवं वीर सैनिको ने अविस्मरणीय योगदान देकर प्रदेश का नाम रोशन किया है, जिसे भूलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 गन्ना व दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है तथा प्रदेश में कई ऐतिहासिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों को देखने के लिये देश व विदेश से पर्यटक उ0प्र0 में आते है। उन्होंने देश की स्वतन्त्रता में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वतन्त्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि प्रदेश एवं जनपद के लोगों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होंने उ0प्र0 स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज उ0प्र0 में महिला, युवा, किसान, सहित सबका विकास एवं सबका सम्मान किया जा रहा है। 


इस अवसर पर विधायक बिल्हौर भगवती प्रसाद सागर ने सभी के हितो एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सभी वर्ग के लोग अपना-अपना योगदान देकर प्रदेश को उन्नति के पथ पर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढाये। उन्होंने कहा कि आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें की अपने कार्यो के प्रति सचेत रहते हुए व पूरी ईमानदारी से काम करते हुए प्रदेश को उन्नति के शिखर पर पहुचायेगें।


इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने कहा कि प्रदेश एक बहुत बडी भौगोलिक ईकाई एवं आबादी वाला प्रदेश है तथा इस प्रदेश का सशकत व समृद्ध इतिहास रहा है। आज उ0प्र0 उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। उ0प्र0 को निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढाने हेतु सभी मिलकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम मिशन शक्ति व नारी सुरक्षा पर भी केन्द्रित है। अब समाज का हर वर्ग चाहता है कि महिलाये आज आगे बढे इसके लिए सरकार और समाज कटिबद्ध है। उन्हांेने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु भागीदारी करने वाले सभी विधार्थियों, शिक्षकों व अधिकारियों को साधुवाद देते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम में साझीं विरासत, समृद्ध विरासत देखने को मिली। उन्होंने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनपद अनेको स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के अलावा विजयी विश्व तिरगां प्यारा के रचयिता वाला जनपद है।


इस अवसर पर विधायक भगवती प्रसाद सागर एवं जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को शाल भेट कर प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। जिसमें पुलिस विभाग की श्रीमती ललिता चैहान, श्रीमती स्नेह लता, युवा कल्याण विभाग द्वारा निहारिका शुक्ला, प्रिया शर्मा, रजनी श्रीवास्तव, मधु यादव आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनायों के 12 श्रमिकों, युवा कल्याण विभाग के 05 लाभार्थियों, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 05 किसानों, प्रधानमंत्री आवास योजना के 05 लाभार्थियों, समाज कल्याण विभाग के 04 लाभार्थियों, महिला कल्याण विभाग के 06 लाभार्थियों, दुग्ध उत्पादन के 02 लाभार्थियों तथा स्वंय सहायता समूह के 05 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने हेतु प्रमाण पत्र एवं सहायता राशि प्रदान की गयी। इस अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रागंण में 63 विभिन्न विभागों जिसमे कृषि, पशुपालन, खादी एवं ग्रामोद्योग, पीडब्लूडी, उद्यान, पर्यटन, परागडेरी, रेशम, केस्को, केडीए, नगर निगम, डूडा, सेवायोजन, युवा कल्याण, माध्यमिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण, ग्राम विकास आदि विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रदर्शनी का भी आयोजन कर संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। 


कार्यक्रम में सूचना विभाग द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से बेटी बचाओं-बेटी पढाओं एवं स्कूल चलो अभियान, महिला सशक्तीकरण आदि की जानकारी दूर-दराज से आये ग्रामीणजनों व उपस्थित लोगों को देकर जागरुक किया गया तथा एलईडी के माध्यम से भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विधार्थियों द्वारा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से संबंधित सांस्कृतिक मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में प्रभारी सीडीओ/जिला विकास अधिकारी जी0पी0 गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल मिश्रा, पीडी0 के0के0 पाण्डेय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


संवाददाता शकील अहमद के साथ यूपी हेड रामशरण कटियार की खास रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.