खिचड़ी वितरण एवं चाय वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कानपुर:-  स्वास्थ्य आयाम सेवा भारती कानपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ राम आश्रय के नेतृत्व में संगीत टॉकीज चौराहे पर में विशाल खिचड़ी वितरण एवं चाय वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ  राम आश्रय साहू ने कहा कि हर वर्ष की भााति इस वर्ष भी गरीबों को तहरी वितरित किया गया। 


मन को शांति और अपार खुशी व आनन्द का अनुभव होता है। समाज के हर सम्पन्न व्यक्ति को आगे आकर ऐसी संस्थाओं की मदद करनी चाहिए। स्वास्थ्य आयाम सेवा भारती कानपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ राम आश्रय साहू ने कहा कि अपने लिये तो दुनिया में हर व्यक्ति जीवन जीता है जो जीवन दूसरों के लिए जीया जाता है उसका अपना आंनद होता है। संगीत टॉकीज चौराहे पर तहरी वितरण की गई उसके बाद सरसैया घाट स्थित तहरी एवं चाय वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य आयाम सेवा भारती कानपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ राम आश्रय साहू सिमेश  दीक्षित डॉ मनोज तिवारी ज्ञानेंद्र साहू अलर्ट टीम समाचार पत्र के संपादक के के साहू आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.