भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में राष्ट्र उदय पार्टी जिला इकाई कन्नौज द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती।

कन्नौज :-23 जनवरी को भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में राष्ट्र उदय पार्टी जिला इकाई कन्नौज द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू राम पाल जी ने समस्त देशवासियों को नेताजी के विचारों पर प्रकाश डालें


पिछड़े वंचित शोषित समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने खोई प्रतिष्ठा मान सम्मान स्वाभिमान राजनीतिक भागीदारी हासिल करने के लिए राष्ट्र उदय पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा से जुड़कर काम करने के लिए आवाहन किए और भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दल भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राम करण कश्यप जी ने सभी लोगों से आगामी चुनाव में मिल्क एक दूसरे का साथ देने का और ज्यादा से ज्यादा अपने लोगों को चुनाव जिताने का कार्य करने का आवाहन की

सभा में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय संजीव शाक्य जी ने जनता को वोट की कीमत अपना अधिकार और अपना कर्तव्य बताएं सभा को राष्ट्र उदय पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय रामजतन पाल जी अमेठी से पधारे माननीय ग्रिजेश पाल जी ने संबोधित किए। कार्य क्रम में राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य डॉ विनोद धनगर जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसागर जी बाराबंकी जिला अध्यक्ष सूरज पाल जी जन अधिकार पार्टी के तमाम पदाधिकारी भारतीय वंचित समाज पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक युवा संगठन जिला अध्यक्ष तेज तर्रार नेता माननीय नीलू पाल जी ब्लाक अध्यक्ष अनुराग पाल जी तमाम साथियों के साथ कार्य क्रम को सफल बनाएं। उपस्थित जनता में पार्टी के लिए उत्साह रहा सभी ने पार्टी को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिए।


रामजत पाल प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्र उदय पार्टी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.