एस एस आर डी पब्लिक स्कूल में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का किया गया आयोजन।

आजमगढ़:- जनपद के सिधारी चौराहे पर स्थित स्थानीय एस एस आर डी पब्लिक स्कूल में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। उसमें पत्रकारों के उत्पीड़न पर गहन अध्ययन किया गया।उसी के साथ अध्यक्ष पद और कार्य कारिणी के गठन पर चर्चा की गयी।बैठक में प्रयाग राज इलाहाबाद से पधारे राष्ट्रीय संयोजक डा०भगवान प्रसाद उपाध्याय , प्रान्त सह सदस्यता प्रभारी संतोष कुमार,पूर्वी जोन प्रभारी बलिया के जिला अध्यक्ष मधुसूदन सिंह


वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार श्रीवास्तव अम्बेडकरनगर से ओंकार नाथ सिंह रिपोर्टर अयोध्या मंडल आदि लोगों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेट किया गया।जिला इकाई के नए अध्यक्ष के लिए डॉक्टर सदानंद मिश्र का प्रस्ताव रखा गया , जिलासंरक्षक रामचंद्र राय आदि लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। उसी के साथ जिला कार्य कारिणी का गठन किया गया। संचालन सौरभ उपाध्याय, जिला संरक्षक रामचंद्र राय, वरिष्ठ पत्रकार अंबेडकर नगर विकास तिवारी,सुनील कुमार वर्मा, विजय कुमार जायसवाल शिव गोविन्द उपाध्याय, कृष्ण मणि शुक्ला    आलोक मिश्र ,वसीम अहमद   विक्रांत उपाध्याय वीरेंद्र तिवारी रमेश यादव आदि वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।


मीरा सिंह रिपोर्टर आजमगढ़ मंडल उत्तर प्रदेश।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.