धान खरीद केन्द्रों पर कडी नजर रखी जाए-केशव प्रसाद मौर्य।

 कानपुर। उप मुख्यमंत्री उ0प्र0/प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुयी।


बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में किसानों का धान खरीद अधिक से अधिक किया जाये तथा केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही हो। उन्होंने निर्देश दिये कि बिचैलियों का किसी प्रकार दखल नही होने पाये। उन्होंने धान खरीद केन्द्रों पर कडी नजर रखने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद में 82 धान क्रय केन्द्र बनाये गये है।उपमुख्यमंत्री ने हर काटे पर किसानों से निर्धारित दर पर धान खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है साथ ही नोडल अधिकारी नामित करते हुए किसानो से धान खरीद हेतु विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए किसी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबंधित के विरुद्व कठोर कार्यवाही की जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.