देवरिया बुजुर्ग बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं.अटल बिहारी बाजपेई की जयन्ती।

देवरिया बाजार (अम्बेडकर नगर)- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती के शुभ अवसर पर पार्टी के दिशा निर्देशानुसार देवरिया बुजुर्ग बूथ संख्या 305 राम जानकी मंदिर देवरिया बुजुर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया ।मालूम हो भाजपा नेताओं ने मन्दिर परिसर एवं मन्दिर के तालाब सीढियों आदि की सफाई किया।


इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता शमशेर सिंह राजपूत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री अभय सिंह मोनू संदीप गुप्ता हरेंद्र गोंड़ दिलीप गौरव प्रजापति विकास सिंह संजीव जायसवाल गौरव सिंह आदि लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं पोखरे की सफाई अभियान चलाकर सफाई किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.