भाजपा राम नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद सहित वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद जायसवाल आदि अतिथियों ने गरीबों को वितरित किया कंबल।

सच्चे अर्थों में समाज के पिछड़े , शोषितों के मसीहा थे स्वर्गीय राम सहाय गुप्ता।

                                अंजनी वर्मा

जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में मनाई गई पांचवी पुण्यतिथि।

भाजपा राम नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद सहित वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद जायसवाल आदि अतिथियों ने गरीबों को वितरित किया कंबल।


अंबेडकर नगर:- आलापुर में जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर के संस्थापक एवं रामनगर ब्लॉक के लगातार  कई बार  ब्लाक प्रमुख रहे स्वर्गीय रामसहाय गुप्त की पांचवीं पुण्यतिथि सोमवार को विद्यालय परिसर में  मनाई गई। इस मौके पर गरीबों को कंबल का वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि जय बजरंग समूह के प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा रहे एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद रहे। जबकि अध्यक्षता भाजपा नेता आनंद जायसवाल ने तथा संचालन प्रधानाचार्य पारसनाथ गुप्ता ने किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंजनी वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रमुख स्वर्गीय श्री गुप्त सच्चे अर्थों में समाज के पिछड़ों, शोषितों के मसीहा थे। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज की सेवा की। पूर्वांचल के इस अति पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए उन्होंने जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना किया। इसके अलावा कई अन्य शिक्षण संस्थानों की स्थापना में सहयोग किया। उनका जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है। विशिष्ट अतिथि अभिषेक निषाद ने कहा कि स्वर्गीय श्री गुप्त ने पूरे जीवन लोगों के भले के लिए काम किया। उनके पद चिन्हों पर चलकर ही क्षेत्र व समाज का वास्तविक विकास किया जा सकता है। इससे पूर्व सभी लोगों ने विद्यालय के संस्थापक पूर्व प्रमुख स्वर्गीय गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जरूरतमंद गरीबों को अतिथियों द्वारा कंबल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को प्रबंधक मीरा गुप्ता, व्यापारी नेता माया अग्रहरि, पूर्व प्रबंधक प्रमोद गुप्ता, प्रभाकर मिश्रा, सोनू गिरी, विनोद दुबे, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, सती राम वर्मा ,योगेंद्र यादव, पवन यादव, रामकिशुन, राजेंद्र अग्रहरि, राजीव गुप्ता, सुरेश गोस्वामी, रईस अहमद, बदामा देवी, शैलेश वर्मा, रामावती यादव, सुशील वर्मा आदि कई अन्य लोगों ने संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.