कानपुर में मंडल मंत्री सरोज मीणा का स्वागत किया गया।

 कानपुर :-उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के कानपुर मुख्यालय के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रयागराज मंडल मंत्री सरोज मीणा जी का स्वागत किया गया।


अनवरगंज स्टेशन पर हुए जोनल कार्यसमिति बैठक जोनल उपाध्याय मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में समपन्न हुई, जिसमें भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री अनिल उपाध्याय एवं यूएमआरकेएस महामंत्री आई पी एस चौहान, संगठन मंत्री राजा राम मीणा जी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, आई टी सेल प्रमुख कुन्दन सिंह वीरू एवं कार्यसमिति सदस्य कमल सिंह मीणा की गरिमामयी उपस्थित रही। जिसमें बोनस के मांग पर विशेष जोर दिया गया। प्रयागराज मंडल की नवीन कार्यकारिणी में सहायक मंडल मंत्री मनोज यादव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार एवं भँवर सिंह का स्वागत माला पहना कर किया गया। कार्यक्रम में आर पी मीणा, लज्जा राम, कृष्णा पाल, प्रदीप कुमार, एन एस मीणा आदि सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.