वैसे तो पंचायत चुनाव होने में अभी दो महीने से अधिक का समय है लेकिन दावेदार मैदान ए जंग में कूदने लगे।

अम्बेडकरनगर 7 अक्टूबर। वैसे तो पंचायत चुनाव होने में अभी दो महीने से अधिक का समय है लेकिन दावेदार मैदान ए जंग में कूदने लगे हैं। सोशल मीडिया पर जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशियों के रंग बिरंगे पोस्टरों की भरमार हो गई है। फेसबुक हो अथवा इन्स्ट्राग्राम, हर जगह संभावित प्रत्याशियों ने लोगों से समर्थन की गुहार लगाना शुरू कर दिया है।


व्हाटस एप व टेलीग्राम पर संभावित प्रत्याशियों ने ग्रुप बनाकर अपना प्रचार -प्रसार का अभियान छेड़ रखा है। भाजपा, सपा व बसपा के अलावां निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ताल ठोंकना शुरू कर दिया है। लोक गायिकी में जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिमा यादव भी चुनावी अखाड़े में ताल ठोंकती दिखेंगी। उन्होंने अपना जनसम्पर्क अभियान भी छेड़ दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव को पूरी शिद्दत के साथ लड़ने का ऐलान कर विपक्षी दलों को हैरत में डाल दिया है। एक -एक सीट पर भाजपा के कई संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उपमा पाण्डेय भी आलापुर विधानसभा क्षेत्र की किसी सीट से अपनी उम्मीदवारी जता सकती हैं। क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे जनसम्पर्क व विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने से इस आशंका को बल मिल रहा है। ब्राहम्ण महासभा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिहोम तिवारी व भाजपा के युवा नेता शुभम सिंह पालीवाल ने भी सोशल मीडिया पर चुनावी अभियान छेड़ दिया है। साफ है कि चुनाव की तिथियां ज्यों -ज्यों नजदीक आती जायेंगी, दावेदारों के नाम सामने आते जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.